चलती पट्टी

"श्री गाजणमाता यूथ ब्रिगेड भारत आपका हार्दिक स्वागत करता है ."

chalati patti

"श्री गाजण माता यूथ ब्रिगेड भारत (राष्ट्रीय युवा एकीकृत संगठन भारत) ."

बुधवार, 21 नवंबर 2018


कुचामन का किला राजस्थान के नागौर में स्थित है। यह किला राजस्थान के सबसे पुराने किलों में से है। यह किला पर्वत के सबसे ऊपरी हिस्से पर स्थित है जैसे के एक चील का घोंसला होता है । इसका निर्माण गुर्जर प्रतिहार वंश के महान क्षत्रिय राजपूत सम्राट नागभट्ट प्रथम ने 750 ईo में कराया।। 

गुर्जर प्रतिहार साम्राज्य का संस्थापक "क्षत्रिय राजपूत सम्राट नागभट्ट प्रतिहार" द्वारा निर्मित यह किला राजस्थान में है। गुर्जर प्रतिहार वंश के शासनकाल में ऐसे कई किलो का निर्माण हुआ जिसमे मण्डौर, जालौर, कुचामन, कन्नौज, ग्वालियर के किले गुर्जर प्रतिहार राजाओं के अत्यधिक मात्रा में समृद्धि होने के 

का प्रमाण देते है। छठवीं शताब्दी से लेकर ग्यारहवीं शताब्दी तक इस प्रबल क्षत्रिय प्रतिहार राजवंश ने हिन्दू धर्म को भारत से विलुप्त होने से बचाया है। लेकिन इनके कर्ज का बदला इनके इतिहास को विलुप्त करके दिया हमारे देश मे । 


300 वर्षो तक अगर विदेशी अरबों की आंधी को रोकने का पूर्णतयः श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह केवल गुर्जर प्रतिहार राजवंश को है जिसने हरिश्चन्द्र, नागभट्ट, वत्सराज, मिहिरभोज, महेन्द्रपाल, महीपाल, वीरराजदेव जैसे वीर क्षत्रिय  योद्धा दिये। भारत और भारत के वासी सदैव ही इस प्रतिहार राजपूत वंश के रिणी रहेगें। धन्य है ऐसे राजवंश को जिसने देश की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर करदिए । कुचामन का किला अपने प्रखर और भीमकाय परकोटो, 32 दुर्गों, 10 द्वारो और विभिन्न प्रतिरोधक क्षमता वाला किला है। यह एकमात्र अनोखी वास्तुकला वाला किला है। इस किले में जल संरक्षण और प्रबंधन के अच्छे इंतेजाम है।।


किले में कई भूमिगत टैंक आज भी विद्यमान है   कुचामन किले में कई भूमिगत गुप्त ठिकाने, प्राचीन अंधकूप, कारागार हैं जिन्हें आज भी देखा जा सकता है। वर्तमान मे अब ये हेरिटेज होटल में तब्दील हो गया है और यहा बौलीवुड फिल्मो की सूटिंग होती है।

 जय मां भवानी
जय नागभट प्रतिहार

सभी इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।


श्री गाजण माता युथ ब्रिगेड राजस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें